जिला कांग्रेस द्वारा \”संविधान बचाओ विशाल रैली\” का बीकानेर में हुआ आयोजन, शामिल हुए शहर व देहात के कांग्रेसजन
The Khabar Xpress 26 मई 2025। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित \”संविधान बचाओ रैली\” अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, इसी क्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व रैली प्रभारी विधायक डूंगरराम गेदर के संयुक्त नेतृत्व में तथा पीसीसी जिला प्रभारी विधायक शिमला नायक के सानिध्य में \”संविधान बचाओ रैली\” (वाहन रैली) बीकानेर के रतन बिहारी पार्क से अम्बेडकर सर्किल तक आयोजित हुई। रतन बिहारी पार्क में रैली शुरू करने से पूर्व पहलगांव आतंकी हमले व ऑपरेशन सिन्दूर में शहीद जवानों और निर्दोष नागरिकों को दो मिनिट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।