उदयपुर में श्री सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विधायक ताराचंद सारस्वत सहित राजस्थान के 18 विशिष्ट कार्यकर्ता होंगे विशिष्टजन सम्मान से सम्मानित

The Khabar Xpress 21 जून 2025। राष्ट्र निर्माण में समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के उद्देश्य से श्री सुन्दरसिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम \”व्याख्यान माला एवं विशिष्टजन सम्मान समारोह\” का आयोजन आगामी 22 जून 2025 (रविवार) को सुखाड़िया रंगमंच, टाउन हॉल, उदयपुर में किया जाएगा।