श्रीडूंगरगढ़ में पेयजल संकट- विधायक के आदेश नाकाफ़ी, अधिकारियों व ठेकेदार की मनमानी और कांग्रेस को मौका

The Khabar Xpress 29 मई 2025। इस भीषण गर्मी में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया हुआ है। ऐसा नहीं है कि ये कोई पहली बार है कि गर्मियों में पेयजल समस्या है। पहले भी गर्मियों में समस्या आम थी लेकिन उचित मोनिटरिंग से काफी हद तक समस्याओं को कम किया गया था। श्रीडूंगरगढ़ में फिलहाल लगभग 22 ट्यूबवेल संचालित है उनमें भी 3-4 तो ऐसे है जो बड़ी नाजुक स्थिति में है। गत कॉमरेड शासन के समय मे एक भी नया ट्यूबवेल नही खोदा गया था तो वर्तमान भाजपा शासन में अभी तक तो हालात लगभग एक जैसे ही है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए दृढ़संकल्पित है लेकिन विभाग की हठधर्मिता उनके संकल्प में बाधक बन हुए है। पुर्व एईएन की हठधर्मिता के चलते श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने दो नए ट्यूबवेल कोर्ट परिसर के पास स्थित टंकी के पास बनवाये थे जो कि बिना पानी के फैल हो गए। जबकि विभाग के पुराने कर्मचारियों को भी पता था कि यहाँ की भूमि में पानी अनुपलब्ध है लेकिन अधिकारी की जिद्द ने पानी पर पानी फेर दिया।