श्रीडूंगरगढ़ प्रधान ने सुनी क्षेत्रवासियों की पुकार, पेयजल संकट से मिलेगी निजात, दो गांवों में ट्यूबवेल बोरिंग शुरू

The Khabar Xpress 08 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासी इस भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे है। मोमासर एवं लखासर ग्रामवासियों द्वारा अवगत करवाने के बाद प्रधान श्रीमती सावित्री देवी गोदारा के प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने तुरंत संज्ञान लेते हुए लखासर के तेजा मंदिर में ट्यूबवेल खुदाई मशीन से ट्यूबवेल बोरिंग करवाना शुरू किया। लखासर में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा का सरपंच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी एवं ग्रामवासियों ने आभार जताया एवं इस कार्य को जनहितकारी बताया।