श्रीडूंगरगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, तेज़ हवाओं के साथ बरसे बदरा, मुनाफा कोई ओर कमाये पर नुकसान सरकार का, घुमचक्कर की रेलिंग्स टूटी

The Khabar Xpress 30 मई 2025। श्रीडूंगरगढ़ में आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली। शाम 3 बजे के बाद तेज़ अंधड़ के साथ तेज़ बारिश भी आई। तेज़ हवाओं और बारिश से कस्बे के मुख्य बाजार स्थित कोमल टेलीकॉम के सामने वाला पीपल के पुराने पेड़ की डालियां टूट गयी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टेक्सी यूनियन के अध्यक्ष गौरीशंकर स्वामी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर की रेलिंग्स पर निजी खर्चे पर बैनर-पोस्टर लगाए हुए है।