ट्रांसफर की आस में शिक्षक, विधायक के दर पर बेकरार…
शिक्षकों को उम्मीद थी कि छुट्टियां शुरू होते ही तबादले हो जाएंगे। 16 मई से छुट्टियां शुरू हुईं और तबादला चाहने वाले शिक्षक सक्रिय हो गए। लेकिन अभी तक तबादलों को लेकर कोई खास हलचल नहीं दिख रही है। भाजपा विधायकों ने आवेदन मांगे हैं। शिक्षक अपने विधायक के दर पर इस आस से खड़े हैं कि उनकी उम्मीदों को पर लगेंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भी जल्द ही तबादलों पर लगा बैन हटाने की बात कही है।