वृक्षारोपण सिर्फ एक पर्यावरणीय कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है, इसे सिर्फ फोटो तक सीमित ना रखे
The Khabar Xpress 06 जुलाई 2025। ग्लोबल वार्मिंग को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है और इसके उपाय भी खोजे जा रहे हैं, ताकि तेज धूप, बढ़ते तापमान से कुछ राहत मिल सके। वैसे देश में 422 पेड़ प्रति व्यक्ति होने चाहिए, ताकि देशवासी और प्रदेशवासी स्वस्थ रह सके। राजस्थान में प्रति व्यक्ति 25 पेड़ का औसत है। हिंदुस्तान में प्रति व्यक्ति पेड़ों की संख्या 28 है, यानी अभी हम काफी पीछे हैं, इसलिए दौड़ लगानी पड़ेगी, ताकि 422 पेड़ प्रति व्यक्ति पहुंच जाए।