शिक्षकों की मांगों का हो जल्द निस्तारण, राजस्थान शिक्षक संघ ने दिया उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
The Khabar Xpress 07 अगस्त 2025। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधि मंडल आज श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा से मिला एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए मांग की कि शिक्षकों के सभी वर्गों के स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाकर स्थानांतरण समय पर किया जाए तथा लंबे समय से रोकी गयी डीपीसी शीघ्र की जाए।