शिक्षकों की मांगों का हो जल्द निस्तारण, राजस्थान शिक्षक संघ ने दिया उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

The Khabar Xpress 07 अगस्त 2025। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) का प्रतिनिधि मंडल आज श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी शुभम शर्मा से मिला एवं शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन देते हुए मांग की कि शिक्षकों के सभी वर्गों के स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाकर स्थानांतरण समय पर किया जाए तथा लंबे समय से रोकी गयी डीपीसी शीघ्र की जाए। इसके अलावा प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि छात्रों की शैक्षणिक स्तर को सुधारने के लिए विद्यालयों में नियमित रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए, नई शिक्षा नीति लागू की जाये और छठे एवं सातवें वेतन वेतन आयोग के मानदंडों के अनुसार तृतीय श्रेणी शिक्षकों एवं प्रबोधकों की वेतन विसंगति को दूर किया जाए। मण्डल ने कहा कि शिक्षकों की मांगों के निस्तारण हेतु त्वरित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ से अध्यक्ष अनिल सोनी, मंत्री पवनकुमार शर्मा, दयाशंकर शर्मा, भंवरलाल शर्मा, नेमचंद मारू,नोरतमल तावणिया,मनोज लखारा,ओमप्रकाश तावणिया, महावीर शर्मा, लक्ष्मीकांत वर्मा,बजरंग प्रजापत, ओमप्रकाश बाना,गोविन्द सारस्वत, गोरधन डूडी, लेखराम गोदारा सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

\"\"

Leave a Comment