राजस्थान बजट 2026, किसी के लिए दूरदर्शी बजट तो किसी ने बताया पर्ची सरकार का एआई बजट, श्रीडूंगरगढ़ में पक्ष एवं विपक्ष ने दी अपनी प्रतिक्रियाएं

The Khabar Xpress 11 फरवरी 2026। राजस्थान की भजनलाल सरकार का आज तीसरा पूर्ण बजट विधानसभा में पेश कर दिया गया। राजस्थान के नए बजट में सरकार ने खेती, महिलाओं, वाहनों, कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र में रखकर कई बड़े ऐलान किए हैं। किसानों के लिए ब्याजमुक्त कर्ज और सिंचाई विस्तार, महिलाओं के लिए मातृत्व अवकाश में राहत और स्वयं सहायता समूहों को ऋण सुविधा, दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों पर टैक्स में छूट, ईवी और सीएनजी ढांचे का विस्तार जैसे कदम शामिल हैं। साथ ही बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना और कर्मचारियों के लिए वेतन संरचना सुधार की दिशा में पहल की बात कही गई है।