तैयारियां पूर्ण, श्री राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह कल, श्री रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान का भव्य आयोजन
The Khabar Xpress 13 सितंबर 2025। श्री रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्री रघुकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राजपूत समाज के प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह छात्रावास परिसर में आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के सचिव जेठूसिंह पुन्दलसर ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में माध्यमिक स्तर, उच्च माध्यमिक स्तर, स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर एवं बीएड व अन्य डिग्री धारकों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। अध्यक्ष कल्याणसिंह झंझेऊ ने कहा कि इसके अलावा समाज की उन प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा जो भारतीय एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।