एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

तैयारियां पूर्ण, श्री राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह कल, श्री रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान का भव्य आयोजन

Published on: September 13, 2025

The Khabar Xpress 13 सितंबर 2025। श्री रघुकुल राजपूत सेवा संस्थान द्वारा संचालित श्री रघुकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ द्वारा राजपूत समाज के प्रतिभाशाली प्रतिभाओं का सम्मान समारोह छात्रावास परिसर में आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के सचिव जेठूसिंह पुन्दलसर ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह में माध्यमिक स्तर, उच्च माध्यमिक स्तर, स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर एवं बीएड व अन्य डिग्री धारकों की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। अध्यक्ष कल्याणसिंह झंझेऊ ने कहा कि इसके अलावा समाज की उन प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा जो भारतीय एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

पूर्व प्रधान छेलूसिंह शेखावत ने कहा कि समाज की युवा प्रतिभाओं को ऐसे मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा का सम्मान करना अपने आप मे गौरवशाली है। इन प्रतिभाओं को अपने समक्ष देखकर अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलती है।

समारोह संयोजक रतनसिंह केऊ ने बताया कि प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ रविवार 14 सितंबर सुबह 11 बजे हो जाएगा। इसमें राजस्थान सरकार के पूर्व नेताप्रतिपक्ष व केबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचन्द सारस्वत, श्रीविश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, सादुलपुर विधायक मनोजसिंह न्यांगली, बीकानेर क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष कर्णप्रताप सिंह और श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आज विक्रम सिंह सत्तासर, भंवर सिंह झंझेऊ, ओमपाल सिंह, महेंद्र सिंह लखासर, अगर सिंह कोटासर, रणवीर सिंह सेरूणा, एडवोकेट भरत सिंह सेरूणा, राजेंद्र सिंह, पार्षद विक्रमसिंह शेखावत ने समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

समाजसेवा की नई मिसाल: मोहता परिवार करेगा मोहता पैलेस का विस्तार, जनहित में बनेगा सेकेंड फ्लोर

सरकारी आदेशो की खुली अवहेलना, पार्किंग में बिक रही सब्जियां, प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी या ठेकेदार की अवैध हफ्ता वसूली

बीकानेर–सीकर NH-11 को फोरलेन बनाने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने भेजा पत्र

बीकानेर में VB-GRAMG योजना अंतर्गत दो दिवसीय संभाग स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार

निःशुल्क जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर संजीवनी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में सोमवार को, जयपुर के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं

Leave a Comment