शहर की बेतरतीब यातायात व्यवस्था पर नहीं है काबू, कभी कभार जागता है प्रशासन, आज काटे चालान
The Khabar Xpress 07 जून 2025। श्रीडूंगरगढ़ की यातायात व्यवस्था की हालत किसी से छुपी हुई नहीं है। आमजन की शिकायते रहती है कि कस्बे में यातायात नियमों की पालना कोई भी नहीं करता। नाबालिग मोटरसाइकिल लिए घूमते है तो दोपहिया एवं चार पहिया गाड़ियों को वाहन चालक कहीं भी खड़े करके चले जाते है। कई मोटरसाइकिलो के साइलेंसर इतनी आवाज़ करते है कि ध्वनि प्रदूषण के साथ कानो में कर्कशता पैदा करते है।