जनसेवा का पर्याय बना मोहता परिवार, मोहता चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया मोहता पैलेस का लोकार्पण

The Khabar Xpress 16 अगस्त 2025। धर्मनगरी के नाम से विख्यात श्रीडूंगरगढ़ की धर्म धरा पर एक से बढ़कर एक धर्मधीरु हुए है जिन्होंने अपनी कर्मभुमि के फ़र्ज़ को निभाया और लोककल्याण के कार्य किये। श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास का मोहता परिवार भी उन्ही में से एक है। स्व. मुरलीधर नारायण चंद मोहता परिवार ने क्षेत्र में अनेक जनउपयोगी कार्य किये है।