एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

जनसेवा का पर्याय बना मोहता परिवार, मोहता चेरिटेबल ट्रस्ट ने किया मोहता पैलेस का लोकार्पण

Published on: August 16, 2025

The Khabar Xpress 16 अगस्त 2025। धर्मनगरी के नाम से विख्यात श्रीडूंगरगढ़ की धर्म धरा पर एक से बढ़कर एक धर्मधीरु हुए है जिन्होंने अपनी कर्मभुमि के फ़र्ज़ को निभाया और लोककल्याण के कार्य किये। श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास का मोहता परिवार भी उन्ही में से एक है। स्व. मुरलीधर नारायण चंद मोहता परिवार ने क्षेत्र में अनेक जनउपयोगी कार्य किये है।

उसी मोहता परिवार के वंशजों ने श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास में जनहित के लिए मोहता पैलेस का निर्माण किया। जिसका संचालन मोहता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जायेगा। मोहता पैलेस का लोकार्पण 15 अगस्त को धूमधाम से किया गया। बद्रीलाल, डूंगरमल, बाबूलाल, सीताराम, संतकुमार, कैलाशचंद्र, बेगराज, राहुल एवं मधुसूदन मोहता ने रिबन काटकर शहर के गणमान्यजनों की उपस्थिति में मोहता पैलेस का लोकार्पण किया। मोहता परिवार के श्याम मोहता ने बताया कि मोहता पैलेस को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आमजन को शुलभ सेवा शुल्क के साथ उपलब्ध रहेगा। पैलेस के लोकार्पण समारोह में क्षेत्र के विधायक ताराचन्द सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा के साथ कस्बे के विशिष्टजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मोहता परिवार ने इन जनप्रतिनिधियों के साफा और शॉल ओढ़ाकर कर अभिनंदन किया।

मोहता पैलेस की पूर्व संध्या पर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड का भव्य आयोजन रखा गया जिसमे मोहल्लेवासियों ने हर्षोल्लास से भाग लिया।

देखे वीडियो….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

नगरपालिका अध्यक्ष ने जिस जमीन को बचाने के लिए जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त को लगाई थी गुहार, फिर क्या हुआ कि उसी जमीन के खुद ही जारी कर दिये पट्टे…?, आमजन की विधायक से उम्मीदें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

Leave a Comment