श्रीडूंगरगढ़ के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विज्ञान संकाय इस सत्र से आरम्भ, शैक्षणिक स्तर में सुधार प्राथमिकता – विधायक सारस्वत

The Khabar Xpress 03 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के सत्र 2025-26 से कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय के अंतर्गत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीवविज्ञान विषय संचालित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।