एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

श्रीडूंगरगढ़ के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विज्ञान संकाय इस सत्र से आरम्भ, शैक्षणिक स्तर में सुधार प्राथमिकता – विधायक सारस्वत

Published on: July 3, 2025

The Khabar Xpress 03 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। राज्य सरकार द्वारा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) के सत्र 2025-26 से कक्षा 11वीं में विज्ञान संकाय के अंतर्गत भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीवविज्ञान विषय संचालित किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि आज जमाना युवाओं की शिक्षा स्तर को सुधारना है। आज प्रतियोगी परीक्षाओं में आम नागरिकों के बच्चों को भी निजी शिक्षण संस्थाओं से उच्च स्तरीय शिक्षा बेहद जरूरी है। सूबे की भाजपा सरकार हर छात्र के भविष्य पर अपना फोकस कर रही है। अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रम शुरू होने पर क्षेत्र के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

इस स्वीकृति के अंतर्गत श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निम्नलिखित विद्यालयों में विज्ञान संकाय आरंभ किया जाएगा।

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, बाना

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, धीरदेसर चोटियान

श्री कन्हैयालाल सिखवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम), हनुमान धोरा

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पूनरासर

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, रिड़ी

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सेरूणा

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, ठुकरियासर

इस उपलब्धि पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री श्री मदनलाल दिलावर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन विद्यालयों में विज्ञान संकाय प्रारंभ होने से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की विज्ञान शिक्षा सुलभ हो सकेगी। यह निर्णय क्षेत्रीय शैक्षणिक विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

विचार मंच कोलकाता के राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित, साहित्यकार मोनिका गौड़ को मिलेगा कन्हैयालाल सेठिया साहित्य सम्मान, 15 मार्च को कोलकाता में होगा सम्मान समारोह

श्रीडूंगरगढ़ की विरासत परम्परागत घीन्दड़ ने जमाया फाल्गुनी रंग, पुरस्कारों की हुई बौछार

विधानसभा में बोले विधायक ताराचंद सारस्वत, बिजली, किसानों और गरीबों के मुद्दों पर रखीं ठोस मांगें, कांग्रेस पर साधा निशाना

राजस्थानी भाषा की पहुंच ‘लोक सूं लाइक’ तक, विश्व मातृभाषा दिवस पर ग्यान गोठ, साहित्यकारों को किया पुरस्कृत

श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर की वित्तीय स्वीकृति जारी, विधायक सारस्वत ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, फोरलेन सहित रखी अनेक मांगे

शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

Leave a Comment