वंदे भारत ट्रेन का हो श्रीडूंगरगढ़ में ठहराव, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़ ने लिखे रेलमंत्री व बीकानेर सांसद को पत्र

The Khabar Xpress 22 अगस्त 2025। बीकानेर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन की स्वीकृति मिलने के बाद आमजन में उत्साह का माहौल है तो वही ये निराशा भी है कि इस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ में नही हो रहा जबकि ये बीकानेर से सीधे ही रतनगढ़ रुकेगी। आमजन के साथ कांग्रेस के प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा, पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, विमल भाटी सहित कस्बे के गणमान्य नागरिकों ने श्रीडूंगरगढ़ ठहराव की पुरजोर मांग की है।