अनंत चतुर्दशी पर होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का संगीतमय आयोजन, किरीट भाईजी करेंगे वाचन, बैनर का हुआ विमोचन
The Khabar Xpress 22 अगस्त 2025। देराजसर गांव में अनंत चतुर्दशी के मौके पर आगामी 6 सितंबर से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ होगा। इसकी जानकारी देते हुए आयोजन समिति के प्रहलाद राय सारस्वा ने बताया कि कथा का वाचन विश्वविख्यात भागवत कथा वाचक पूज्य किरिट भाईजी के श्रीमुख से होगा। कथा आगामी 6 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी।