बिग्गाबास वासियों ने जताया रोष, पेयजल समस्या का नहीं हो रहा निस्तारण
The Khabar Xpress 09 जून 2025। कस्बे की पेयजल आपूर्ति की अनियमितता के कारण वार्डवासियों में रोष है। पेयजल समस्या को लेकर पूर्व पार्षद एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के संगठन महामंत्री मूलचंद स्वामी ने बताया कि भयंकर गर्मी के मौसम में शहर का जनमानस पेयजल को लेकर त्रस्त है और उपभोक्ता पानी को लेकर रोजाना विभाग को अवगत करवा रहे है एवं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन स्थानीय प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।