क्या पीला पंजा क्षेत्र के भूमाफियाओं पर भी चलेगा…?

श्रीडूंगरगढ़ के वर्तमान विधायक ताराचंद सारस्वत ने अपनी चुनावी सभाओं में नगरपालिका की बेशकीमती जमीनों, गौचर-बीड़ की भूमि पर हो रहे भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के वादे किए थे लेकिन आज सरकार बनने के इतने समय बाद भी शहर का प्रबुद्ध वर्ग ऐसी किसी कार्यवाही का इंतजार कर रहा है।