गाजे बाजे के साथ अपनी 7वीं पैदल दर्शन यात्रा पर 12 अगस्त को रवाना होगा परसनेऊ पैदल यात्री संघ
The Khabar Xpress 12 जुलाई 2025। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 अगस्त को श्रीडूंगरगढ़ के कालुबास से परसनेऊ दादोजी महाराज का पैदल यात्री संघ रवाना होगा। संघ की रवानगी दधिमथी माता मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस के रुप में होगी।