राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां तेज़, राज्य चुनाव आयोग ने जारी की गाइडलाइंस, सरकार फिर भी वन स्टेट-वन इलेक्शन के पक्ष में

The Khabar Xpress 23 अगस्त 2025। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव की आहट तेज हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी तैयारी का शंखनाद करते हुए मतदाता सूचियां जारी करने का कार्यक्रम तय कर दिया है। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ग्राम पंचायत वार्ड, पंचायत समिति और जिला परिषद स्तर पर अलग-अलग वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके लिए 1 जनवरी 2025 की स्थिति को आधार मानकर मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने नोटिफिकेशन जारी किया।