मान्यता के बिना बेरोकटोक चल रहे है निजी विद्यालय, छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़, सीबीईओ ने कहा जांच की जायेगी

The Khabar Xpress 14 अगस्त 2025। शिक्षा विभाग की मान्यता के बिना चलने वाले निजी विद्यालयों की शिकायतें मिलती ही रहती है। लेकिन अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिना मान्यता प्राप्त स्कूलों का संचालन हो रहा है। साल दर साल ऐसे स्कूलों की संख्या बढ़ती रहती है, लेकिन सब कुछ जानते हुए भी अधिकारी खामोश रहते हैं। कहीं एक कमरे में तो कहीं बिना मापदंड की बिल्डिंग में विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। इसमें प्राथमिक स्तर के विद्यालयों की संख्या सबसे अधिक है। शिक्षा सत्र शुरू होते ही शहर से लेकर गांव तक नए स्कूल खोलने की होड़ लग जाती है