अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 तैयारियों को दिया अंतिम रूप, 20-21 दिसम्बर को जोधपुर में होगा भव्य आयोजन
The Khabar Xpress 05 दिसम्बर 2025। राजस्थान के जोधपुर में 20-21 दिसम्बर को प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन 2025 की तैयारियाँ अब पूर्णता की ओर पहुँच चुकी हैं। मंगलवार को लव कुश संस्थान में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्मेलन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन्हें अंतिम रूप दिया गया।