डॉक्टर्स डे, डाक कर्मचारी एवं सी.ए. दिवस पर भाजपा कार्यालय में विधायक ने किया सम्मान
The Khabar Xpress 01 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में आज डॉक्टर्स डे, डाक कर्मचारी एवं सी.ए. दिवस पर डॉक्टर्स, डाक कर्मचारियों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट का भाजपा कार्यालय में विधायक ने सम्मान किया। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि भारत में हर साल 1 जुलाई के दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, सी.ए. दिवस व डाक कर्मचारी दिवस मनाया जाता है।