नए बने ट्यूबवेल से हो सकता है कालुबास की पेयजल समस्या का निराकरण, विभाग करे प्रयास

The Khabar Xpress 22 जुलाई 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका द्वारा पहली बार बनाये गए तीन फेज ट्यूबवेल से कस्बे के कालुबास मोहल्ले के हजारों घरों की प्यास बुझाई जा सकती है। विदित हो कि कस्बे के नेचर पार्क में विधायक ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा एवं अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने \”हरियाळो राजस्थान\” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया था उस दौरान नगरपालिका द्वारा ट्यूबवेल की घोषणा की गई जिसका निर्माण भी जल्द ही करवा दिया गया। मोहल्लेवासियों ने नगरपालिका पहुंच कर चेयरमैन मानमल शर्मा व अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा का अभिनंदन किया साथ ही विधायक सेवा केंद्र पहुंचकर विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार प्रकट किया।