शहर की पेयजल आपूर्ति गड़बड़ाई, गंदे पानी की हो रही सप्लाई, नहीं हो रहे लीकेज ठीक

The Khabar Xpress 15 फरवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ की पेयजल आपूर्ति समस्या विकराल रूप ले रही है। कस्बे के चारो मोहल्लों से पेयजल आपूर्ति के सम्बंध में शिकायतें अब आम हो गयी है। सुनने वाला कोई है नहीं। कालुबास के श्याम सोनी, सुरेश सोमानी एवं मोहल्ले के वरिष्ठ नागरिक धनराज बागड़ी ने बताया कि जो पेयजल आपूर्ति हर एक दिन छोड़कर होती थी वो कभी तीन दिनों से तो कभी चार-पांच दिनों से हो रही है। शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती। राज और प्रशासन दोनों ही आंखे बंद किये बैठे है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि सर्दियों में भी टैंकर से पानी मंगवाना पड़ता था अब तो गर्मियां शुरू हो रही है तो क्या हालत होगी। मोमासर बास के राजेन्द्र स्वामी ने बताया कि ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों को कई बार सूचना देने पर भी हालात नहीं सुधर रहे है। महंगे दामो में पानी से टैंकर हर तीसरे दिन मंगवाना पड़ता है।