खेजड़ली आंदोलन की बरसी आज, 295 सालों बाद खेजड़ली आंदोलन की फिर से जरूरत

मरुभूमि राजस्थान में जिस खेजड़ी के पेड़ को बचाने के लिए 295 साल पहले खेजड़ली बलिदान जैसी अमर गाथा रची गई, वही आज बेतरतीब विकास की भेंट चढ़कर अपने अस्तित्व का संकट झेल रहा है। खेजड़ली गांव के 363 लोगों के बलिदान को बिसराकर रेगिस्तान में सोलर और विंड प्रोजेक्ट के नाम पर आए दिन खेजड़ी के हजारों पेड़ों की बलि ली जा रही है।