श्रीडूंगरगढ़ में खाद्य एवं औषधि नियंत्रण की कार्यवाही, दुकानों से लिये सेम्पल, दिए निर्देश

The Khabar Xpress 15 अक्टूबर 2025। डॉ. टी. शुभमंगला, आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण राजस्थान द्वारा दीपावली के त्यौंहारी सीजन के देखते हुए 6 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक अभियान चलाया गया है।
डॉ. पुखराज साध, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बीकानेर ने बताया कि दिनांक आज 15 अक्टूबर को बीकानेर जिले की श्रीडूंगरगढ़ तहसील में बीसीएमओ डॉक्टर डॉ राजीव सोनी, बीपीएम राकेश थलोड, नायब तहसीलदार सुरजीत धायल के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार वर्मा एवं भानु प्रताप सिंह द्वारा निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई।