कितासर जीएसएस पर देर रात को हुआ हंगामा, ग्रामवासियों ने लगाया जबरदस्ती बिजली कटौती का आरोप
The Khabar Xpress 15 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ के कितासर गांव के 132 जीएसएस पर आधी रात को बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा और अमृतवासी के ग्रामीणो ने पहुंच कर जबरदस्ती बिजली कटौती का आरोप संविदाकार्मिक पर लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि रात को बिना किसी पूर्व सूचना के कितासर जीएसएस से कितासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा एवं अमृतवासी फीडर को बन्द कर दिया गया और सिर्फ धीरदेसर चोटियान की बिजली ही दी गयी।