कितासर जीएसएस पर देर रात को हुआ हंगामा, ग्रामवासियों ने लगाया जबरदस्ती बिजली कटौती का आरोप

The Khabar Xpress 15 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ के कितासर गांव के 132 जीएसएस पर देर रात को बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा और अमृतवासी के ग्रामीणो ने पहुंच कर जबरदस्ती बिजली कटौती का आरोप संविदाकार्मिक पर लगाया। ग्रामीणों ने बताया कि रात को बिना किसी पूर्व सूचना के कितासर जीएसएस से कितासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा एवं अमृतवासी फीडर को बन्द कर दिया गया और सिर्फ धीरदेसर चोटियान की बिजली ही दी गयी। बिग्गा के पूर्व सरपंच जसवीर सारण सहित करीब 200 ग्रामीण रात को ही जीएसएस पर पहुंच गए। संतोष ओझा ने बताया कि मौके पर एईएन सुशील छींपा को बुलाया गया और बात करने पर पता चला कि बिना किसी आदेश के संविदाकार्मिक संदीप द्वारा जबरदस्ती धीरदेसर चोटियान के छोड़कर सभी फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संविदाकार्मिक द्वारा अवैध वसूली करने के लिए लाइट काटी गई है।

प्रशासक एवं पूर्व सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि अभी मूंगफली की फसल को पानी की बेहद जरूरत है। हमारे क्षेत्र में बरसात भी कम होने के कारण पूरी फसल ही कुएं पर निर्भर हो गयी है। अगर ऐसे ही अघोषित बिजली कटौती कर दी जाएगी तो किसानों को बहुत ज्यादा नुकसान होगा। उनकी फसल बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण आधी रात को ही गाड़ियों और अपने वाहनों से जीएसएस पर पहुंच गए।

ग्रामीणो ने एईएन राजूलाल मीणा एवं जेईएन दिवाकर पर भेदभाव करने का आरोप लगाया और कहा कि संविदाकार्मिक के साथ मिलकर ये किसानों से बिजली आपूर्ति देने के लिए अवैध रूप से वसूली कर रहे है। किसानों को परेशान करने के लिए लाइट काट दी जाती है।

\"\"

देखे वीडियो….

https://www.facebook.com/share/v/18ToGtwW2s

Leave a Comment