कब तक जान लेगी विद्युत विभाग की लापरवाही, शटडाउन के बावजूद शुरू हुई सप्लाई, करंट लगने से गिरे संविदाकर्मी के जिम्मेदारों पर कब होगी कार्यवाही ?

The Khabar Xpress 01 अगस्त 2025। विद्युत विभाग की लापरवाही अक्सर लोगों की जान लेती रहती है, ऐसा ही मामला अब बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव उदरासर से आया है। जहां शट डाउन के बाद भी लाइन चालू करने के बाद एक गरीब आदमी की जान पर बन आयी।