देर रात्रि हुए दिल दहलाने वाले सड़क हादसे में 5 जनों की मौत, गंभीर घायलों का बीकानेर में चल रहा इलाज
The Khabar Xpress 22 जुलाई 2025। सोमवार देर रात्रि को श्रीडूंगरगढ़ से आगे सिखवाल उपवन के पास दो कारो की जबरदस्त भिड़ंत होगयी। गाड़ियों की स्थिति देखते हुए ऐसा लग रहा था कि दोनों ही गाड़ियां ओवरस्पीड में थी। दिल दहलाने वाले दर्दनाक सड़क हादसे में 05 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हॉस्पिटल में इलाज ले रहे हैं। हादसे की भयावहता ऐसी थी कि हादसे के बारे में लिखते हुए भी हाथ कांप रहे है।