हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

बॉम्बे हाईकोर्ट ने पहली बार ईवीएम की जांच का आदेश देकर चुनावी इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है. मुंबई की चांदीवली सीट से जुड़े इस मामले में 16 और 17 अप्रैल को मशीनों की जांच होगी. कांग्रेस नेता नसीम खान की याचिका पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. इस जांच से ईवीएम की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है.