श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज की शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल का शिलान्यास आज
The Khabar Xpress 19 जनवरी 2026। श्रीडूंगरगढ़ में जैन समाज के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। जैनाचार्य आचार्य महाश्रमण के नाम से स्थापित होने वाले “आचार्य महाश्रमण इंटरनेशनल स्कूल” की देशभर में 100 शैक्षणिक भवनों की श्रृंखला की पहली नींव श्रीडूंगरगढ़ में रखी जा रही है। यह श्रीडूंगरगढ़ के लिए बड़े गौरव की बात है।