आंदोलनों की राह पर श्रीडूंगरगढ़, जनहितैषी मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस-कॉमरेड

The Khabar Xpress 28 मई 2025। वर्तमान समय में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की दो गम्भीर समस्याएं है जो आम समस्या बनी हुई है। भीषण गर्मियों में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे ही नहीं वरन पूरे क्षेत्र में भी पेयजल की समस्या गड़बड़ाई हुई है। हालात ये है कि आये दिन कस्बे के नागरिक जलदाय विभाग जाकर प्रदर्शन करते हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत के अथक प्रयासों के बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा।