श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड स्थित अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोहल्लेवासी हुए लामबंद, बन्द करने के लिए विधायक व प्रशासन को लगायेंग गुहार
The Khabar Xpress 31 मई 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालूबास वार्ड एक स्थित अम्बेडकर कॉलोनी में कस्बे के वार्ड 1,2,3 के नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं की बैठक रविवार शाम को आयोजित हुई। बैठक में कालू रोड पर संचालित अवैध शराब ठेके के संचालन एवं अवैध शराब बिक्री से मोहल्ले में बिगड़ने वाले सौहार्द्र के खिलाफ रोष प्रकट कर इस अवैध शराब बिक्री का विरोध किया गया।