\’विकसित राजस्थान @2047\’ के रूप में भजनलाल सरकार का तीसरा बजट पेश, जाने बजट की महत्वपूर्ण बातें

The Khabar Xpress 11 फरवरी 2026। राजस्थान विधानसभा में आज बजट पेश किया जा रहा है। बजट को लेकर विधानसभा में खासा माहौल देखने को मिला। राजस्थान की डिप्टी सीएम और फाइनेंस मिनिस्टर दिया कुमारी आज विधानसभा में भजनलाल सरकार का तीसरा पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। \’विकसित राजस्थान @2047\’ के विजन को धरातल पर उतारने के लिए तैयार इस बजट से प्रदेश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को भारी उम्मीदें हैं। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सदन में बजट पेश करने की विधिवत अनुमति दी।