क्षेत्र में मिलेगी बेहतर चिकित्सा सेवायें, श्रीडूंगरगढ़ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज
The Khabar Xpress 11 फरवरी 2026। क्षेत्र में आज से बेहतर चिकित्सा सेवाओं की शुरुआत हो रही है। बीकानेर जिले के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े अग्रणी चिकित्सा संस्थानों में से एक मानव सेवा को समर्पित जीवन रक्षा हॉस्पिटल का भव्य उद्घाटन समारोह आज श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित किया जा रहा है। यह हॉस्पिटल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ क्षेत्रवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।