राजस्थान में बढ़ी सियासी हलचल, दिल्ली में हो रही अहम बैठकें, भाजपा सरकार में सियासी बदलाव के आसार
राजस्थान की भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दिल्ली दौरे और केंद्रीय नेताओं के साथ बैठकों का दौर जारी है। मंत्रियों के प्रदर्शन के आधार पर फेरबदल की संभावना है, जिसमें कुछ को प्रमोशन और कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।