मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में हुआ आयोजन

भाजपा कार्यालय में आयोजित विकसित संकल्प सभा मे भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों का जिक्र किया। इनमें धारा 370 का निरस्तीकरण, राम मंदिर का उद्घाटन, नोटबंदी और वक्फ बोर्ड में संशोधन शामिल हैं। जनधन योजना के तहत करोड़ों खाते खोले गए। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सीधी आर्थिक मदद दी गई।