एजुकेशन टेक्नोलॉजी एग्रीकल्चर ऐस्ट्रो ऑटो खेल ट्रेंडिंग धर्म बिजनेस मनोरंजन मूवी रिव्यू रिजल्ट लाइफस्टाइल विशेष

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का श्रीडूंगरगढ़ भाजपा कार्यालय में हुआ आयोजन

Published on: June 15, 2025

The Khabar Xpress 15 जून 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इसमें सेवा, सुशासन व गरीबों के कल्याण का संकल्प लिया गया। भाजपा कार्यालय में हुई संकल्प सभा में विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, पुर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं के बारे में बताया।

श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं गिनाना संभव नहीं है। उनके कार्य ऐतिहासिक व सराहनीय हैं। विधायक ने स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री जनधन योजना, आवास योजना, किसान सम्मान निधि, मुद्रा लोन आदि योजनाएं गिनाई। विधायक ने कहा कि इन योजनाओं ने भारत को विकसित भारत बनाने में भूमिका निभाई है। यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान को उसके नापाक इरादों का मुंहतोड़ जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर के द्वारा हमारी सेना ने दिखा दिया कि हम देश के किसी भी दुश्मन को उसके घर में घुसकर सबक सिखा सकते है। ये नया भारत है जो किसी के भी सामने झुकता नहीं है।

पुर्व जिला परिषद सदस्य हेमनाथ जाखड़ और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा को संकल्प, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है, जो आत्मविश्वास से भरा है और विश्व भर में अपनी पहचान बना चुका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

पढ़ना न भूलें

सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

शहर में कल होंगे कई आयोजन, आशीर्वाद बालाजी मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव के साथ सेन जयंती एवं अंबेडकर जयंती पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़में सीवरेज लाइन का कार्य आज से होगा आरम्भ, विधायक सारस्वत करेंगे शाम 5 बजे उद्घाटन

हाईकोर्ट का आदेश, चुनावी इतिहास में पहली बार ईवीएम की होगी जांच

21 अप्रेल को राजस्थान रचेगा इतिहास, पंचपदरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे रिफायनरी का लोकार्पण

स्मृति शेष… पूर्व विधायक नेतोजी स्व. किशनाराम नाई की प्रथम पुण्यतिथि पर क्षेत्र के राजनेताओं एवं प्रबुद्धजनों के साथ आमजन ने दी श्रद्धांजलि, बताया सच्चा जननेता

Leave a Comment