श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में डॉ जगदीश गोदारा की एक ओर उपलब्धि, रूमेटॉइड आर्थराइटिस मरीज के घुटनों का किया सफल प्रत्यारोपण
The Khabar Xpress 06 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ जगदीश गोदारा और उनकी टीम ने लगातार शानदार परिणाम दिए है। श्रीडूंगरगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के लिये श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल, ऑर्थोपेडिक सर्जरी विशेषकर घुटने की सर्जरी का मुख्य केंद्र बनकर उभरा है। डॉ जगदीश गोदारा ने ऐसे कई सफलतम प्रत्यारोपण किये है जिसके लिए मरीजों एवं उनके परिजनों को बीकानेर एवं जयपुर के बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता था। आज स्थिति ये है कि मरीज बेफिक्र होकर श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल में अपना सफल ऑपरेशन करवा सकते है।