पेड़ पौधों के संरक्षण के लिए नेचर पार्क में ट्यूबवेल निर्माण का कार्य प्रारंभ, कालूबासवासियों की पेयजल समस्या का भी होगा समाधान

The Khabar Xpress 18 जुलाई 2025। हरियाळो राजस्थान के अंतर्गत कस्बे में वृक्षारोपण महाभियान आरम्भ हो चुका है। गत दिनों कालुबास के नेचर पार्क में विधायक ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा एवं अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा सहित विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने वृक्षारोपण किया था।