ये चुनाव का मामला है….
The Khabar Xpress 15 जुलाई 2025। जिसकी नींव ही संदेहपूर्ण लगी हो वो कार्य अपने अंजाम तक कैसे पहुंच सकता है ? इसका बड़ा उदाहरण है श्रीडूंगरगढ़ का ट्रॉमा सेंटर एवं उपजिला अस्पताल। कांग्रेस की गत राजस्थान सरकार ने अपने अंतिम शासकीय दिनों में श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर एवं उपजिला अस्पताल की घोषणा की। श्रीडूंगरगढ़ के तत्कालीन विधायक कॉमरेड गिरधारीलाल महिया ने अपने भविष्य की राजनीति की नींव को मजबूत करने के इरादे से आनन फानन में ही कस्बे के दानदाताओं से निर्माण सहमति लेकर ट्रॉमा सेंटर व उपजिला अस्पताल की नींव भी गाजे बाजे के साथ रख दी।