सुखद अहसास- श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल अब पहले जैसा नहीं रहा….

The Khabar Xpress 15 अप्रैल 2026, श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल जो कुछ समय पहले तक इलाज न होने एवं अन्य कई चिकित्सीय सुविधाएं न होने के लिये जाना जाता था वहां अब फिज़ा बदली बदली सी है। आमजन की शिकायत हरदम रहती थी कि ना कोई स्त्री रोग विशेषज्ञ की सेवायें यहाँ है तो ना ही कोई क्रिटिकल स्थिति होने पर प्रसूताओं का इलाज ही सम्भव है। आम नागरिकों को या तो महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था या फिर बीकानेर भागना पड़ता था। लेकिन सुखद अहसास ये है कि अब ये परिस्थितियां बदल रही है और बदल रहा है आमजन के इस उपजिला अस्पताल के प्रति नजरिया भी।