बीकानेर कलेक्ट्रेट पर हुआ हंगामा, कांग्रेस नेता नजरबंद
The Khabar Xpress 14 अगस्त 2025। एक तरफ़ बीकानेर में सीएम भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं तो दूसरी तरह बीकानेर कलेक्ट्रेट पर हंगामा हो गया। दरअसल यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भँवर कूकणा, प्रदीप शर्मा और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता खेजड़ी कटाई के विरोध में परम्परागत नारेबाजी व प्रदर्शन कर रहे थे।