SIR में फ़र्ज़ी आपत्तियों पर कांग्रेस की हुंकार रैली आज, 2 बजे प्रदर्शन एवं ज्ञापन
The Khabar Xpress 20 जनवरी 2026। SIR में फ़र्ज़ी आपत्तियों पर कांग्रेस की हुंकार रैली आज होगी। कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत ने बताया कि SIR में फर्जीवाड़ा करके बेवजह आम आदमियों के नामो पर आपत्तियां मिलने की शिकायतें मिल रही है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब सड़क उतरने का वक़्त आ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल प्रदर्शन करके उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।