The Khabar Xpress 20 जनवरी 2026। SIR में फ़र्ज़ी आपत्तियों पर कांग्रेस की हुंकार रैली आज होगी। कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत ने बताया कि SIR में फर्जीवाड़ा करके बेवजह आम आदमियों के नामो पर आपत्तियां मिलने की शिकायतें मिल रही है। लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब सड़क उतरने का वक़्त आ गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में आज मंगलवार को दोपहर 2 बजे विशाल प्रदर्शन करके उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
राधेश्याम सारस्वत ने कहा कि हमारे लोकतंत्र की नींव ‘मतदान के अधिकार’ पर हमला हो रहा है। सत्ता के अहंकार में चूर अधिकारी मतदाता सूचियों में भारी धांधली कर रहे हैं— अपनों के नाम काटे जा रहे हैं और फर्जी नाम जोड़े जा रहे हैं। चुप बैठना इस अन्याय को सहने जैसा है। इस तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करने और प्रशासन को जगाने के लिए हम सब साथ मिलकर हुंकार भरेंगे।
पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि ”ना रुकेंगे, ना झुकेंगे—हक की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे!”
यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, श्रीडूंगरगढ़ के हर जागरूक मतदाता के भविष्य की है। लोकतंत्र को बचाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और लोकतंत्र को बचाने में अपना योगदान दें।










